तिर्वा: तिर्वा सीएचसी और ब्लॉक में डीएम ने किया निरीक्षण, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर, वेतन रोकने के दिए निर्देश
Tirwa, Kannauj | Apr 23, 2025 कन्नौज के डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बुधवार को उमर्दा ब्लॉक और तिर्वा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उमर्दा ब्लॉक में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी समेत 9 कर्मचारी गायब मिले। इनमें एडीओ समाज कल्याण, एडीओ कृषि, एडीओ कोआपरेटिव, वरिष्ठ सहायक, बीएमएम, और कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल हैं।