कहरा: सदर थाना के गोबरगढा के पास अपराधियों ने स्कूटी सवार को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Nov 24, 2025 घटना सदर थाना क्षेत्र के मत्स्यगंधा व गोबरगढा के बीच का है जहां जख्मी मृत्युंजय कुमार अपने घर सत्तर गांव से सहरसा स्कूटी से आ रहा था। उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों गोली मारी जिससे वह जख़्मी होकर गिर गया। स्थानीय लोगों के मदद से सहरसा के गाँधीपथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस तफ्तीश शुरू कर दिया।