रामगढ़: रामगढ़ में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, भोजपुरी स्टार चंदन यादव और ज्योति माही के गानों पर झूमे लोग
रामगढ में हाई स्कूल के पीछे मैदान में छठ पूजा एवं देव दीपावली के शुभ अवसर पर न्यू यंग ग्रुप के द्वारा बुधवार रात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर भोजपुरी स्टार चंदन यादव और ज्योेति माही ने एक से बढ़कर एक गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया। उनके गीतों पर पूरी रात श्रोता थिरकते नजर आए। कार्यक्रम सुबह 5 बजे तक चला।