कोरबा: बालको में श्रम संहिताओं के विरोध में एटक ने किया धरना, चार श्रम कोड की प्रतियां जलाईं
Korba, Korba | Nov 27, 2025 चार नई श्रम संहिताओं के विरोध में देशभर की तरह छत्तीसगढ़ में भी श्रमिक संगठनों ने विरोध दिवस मनाया। इसी क्रम में अल्युमिनियम एम्पलाइज यूनियन (एटक) द्वारा बालको कारखाने के मुख्य द्वार परसा भाटा, आजाद चौक में गुरुवार सुबह 9 बजे के करीब बड़ा धरना एवं आमसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉमरेड एस.के. सिंह और संचालन यूनियन महासचिव कॉमरेड सुनील सिंह ने किया