डिस्कॉम SE की जनसुनवाई मे आए 55 प्रकरण मे से 44 का मौके पर निस्तारण ,जनसुनवाई मे डिस्कॉम को मिला 4 लाख का राजत्व, बकायेदारों व लंबित VCR की बकाया राशि जमा कराने की अपील
Ancor intro:-
धौलपुर। जयपुर डिस्कॉम के धौलपुर SE विवेक शर्मा ने मच कुंड रोड धौलपुर व्रत कार्यालय पर जनसुनवाई की जिसमें बिजली बिल के 14 प्रकरण,VCR के 29 व 12 बिजली के अन्य मामले आए । कटे हुए व नियमित बिजली उपभोक्ताओं जिनको बिल मे गडबड़ी का अंदेशा था उन्होंने बढ चड़कर भाग लिया। बिल मे समस्याओ को सुना गया व रिकार्ड अनुसार निर्णय लिया गया व बिल संशोधित होने के बाद उपभोक्ता द्वारा बिल जमाया कराए गए । 29 नए व पुराने कटे हुए उपभोक्ताओं ने बकाया राशि ,लंबित VCR के जमा कराया गया जिससे डिस्कॉम को 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। SE विवेक शर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 मे डिस्कॉम द्वारा निर्धारित राजस्व वसूली लक्ष्य को प्राप्त के लिए व उपभोक्ताओं की बिल समस्याओं का समाधान करने के लिए विशेष जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है । जनसुनवाई 11 से 3 बजे तक चली जिसमें फरियादियो की समस्याओं का समाधान किया गया ।उपखण्ड के बिजलीघर पर भी शिविर लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को स्थानीय स्तर पर लाभ मिल सके। पुराने बिजली कनेक्शन के बिल संबंधित प्रकरण भी आए जिनका निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत दी गयी। से शर्मा ने कटे हुए उपभोक्ताओं से अपील की कि वो बकाया राशि जमा कर नए कनेक्शन लेले जिससे गर्मियों मे समस्या ना हो। जनसुनवाई मे पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी दी गई।SE विवेक शर्मा ने बकायेदारों से अपील है कि वो अपनी बकाया राशि जमा करादे जिससे गर्मी मे बिजली की समस्या से बचा जा सके। बकायेदारों के परिसरों की बिजली आपूर्ति की जाँच कराई जा रही है । AAO तपेश, ARO गणेश झा,मनीष, निशार खान व उपभोक्ता मौजूद रहे।
Dhaulpur, Dholpur | Jun 9, 2026