दुलमी: झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में बैठक आयोजित, नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशी उतारने पर सहमति बनी
Dulmi, Ramgarh | Dec 2, 2025 झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में मंगलवार को 12:00 बजे दिन में समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संयोजक मंडल प्रमुख विनोद किसकू व सदस्य विनोद महतो ने की। बैठक में आगामी नगर परिषद चुनाव पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर विरोध किसको ने बताया कि नगर परिषद के 32 वार्डों में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रहा है।