देवबंद: उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, राज्य मंत्री बोले- भाजपा की सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैं
देवबंद नगर में विगत रात्रि उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल और महिला उद्योग व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने फीता काटकर तथा लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।