हरसूद: ग्राम छीपीपुरा में बोरीबंधान कार्य में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक किया श्रमदान
Harsud, Khandwa | Nov 24, 2025 सोमवार को ग्राम छीपीपुरा में रूपारेल नदी पर बोरीबधान अभियान का आयोजन किया गया। जल संरक्षण के प्रति जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु किए गए बोरी बंधान कार्य में ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ श्रमदान किया। सोमवार को शिक्षिका नीतू ठाकुर, चंचलसिंह दरबार सहित अनेक ग्रामीणों ने विशेष भूमिका निभाते हुए सक्रिय श्रमदान किया।