कानपुर में कुर्सी गोदाम में लगी भीषण आग
सीसामऊ थाना क्षेत्र के संगीत टाकीज के पास स्थित एक कुर्सी गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसमान में धुएं का गुबार दिखाई देने लगा।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
📍 सीसामऊ, कानपुर
.
.
.
.
.
#Kanpur #Sisamau #FireIncident #BreakingNews #KanpurNews