विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के बरांय निवासी प्रवासी मजदूर की ट्रेन से गिरकर मौत, शव पहुंचने पर छाया मातम
विष्णुगढ थाना क्षेत्र के बरांय पंचायत निवासी राजकुमार महतो की हटिया–पुणे एक्सप्रेस से पुणे जाने के दौरान रांची स्टेशन में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। उनका शव जब गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिप सदस्य शेख तैयब ने पूर्व विधायक बिनोद सिंह से बात कर मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया।