इटावा: जिलाअस्पताल की इमरजेंसी से लेकर वार्डों में घंटों छाया रहा अंधेरा, जनरेटर न चलने से गर्मी में परेशान हुए मरीज
Etawah, Etawah | May 22, 2025 जिले में बुधवार रात आए तेज आंधी तूफान से जनजीवन प्रभावित होने के साथ विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई। इस दौरान मुख्यालय स्थित डॉक्टर भीम राव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय की बिजली भी चरमरा गई। जिससे घंटों मरीज और तीमारदार भीषण गर्मी और उमस में वार्डों के बाहर जमीन पर लेटे, बैठे दिखाई दिए। यह आलम तब देखने को मिला जब जिला अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था थी