इंदौर: कृषि कॉलेज के पूर्व छात्र पर शासन कार्य में बाधा डालने का आरोप, छात्रों ने तिलक नगर थाने में प्रदर्शन किया
Indore, Indore | Mar 27, 2025 इंदौर के कृषि कॉलेज के एक पूर्व छात्र के खिलाफ कॉलेज प्रबंधन ने शासन के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। यह मामला तब सामने आया, जब कॉलेज में रैगिंग के चलते 13 विद्यार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इस कार्रवाई का विरोध पूर्व छात्र लगातार कर रहा था, जिसके बाद कॉलेज प्रबंधन ने तिलक नगर थाने में शिकायती आवेदन दिया था। जिसके खिलाफ आज प्रदर्शन हुआ।