डोमचांच: नवलशाही थाना क्षेत्र के फुलवरिया कालीमंडा के पास सोमवार रात कुएं में गिरने से 17 वर्षीय अंकिता कुमारी (पिता- संजय मेहता) की मौत हो गई। बताया गया कि बर्तन धोने के दौरान पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई। परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। #Domchanch #Koderma #JharkhandNews