इकौना: अंधर पुरवा के पास बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में दो महिलाएं घायल, सीएचसी इकौना से जिला अस्पताल भिनगा किया गया रेफर
इकौना क्षेत्र के अंधरपुरवा के पास बाइक और ई रिक्शा की टक्कर में दो महिलाएं घायल हुई है। जिन्हें सीएचसी इकौना से जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। घायल महिला की पहचान लालपुर खदरा निवासी खुशबू और कमला देवी के रूप में हुई है।दोनों महिलाएं ई रिक्शा से भिनगा से वापस घर लौट रहीं थी तभी हादसे का शिकार हो गई।हादसा शुक्रवार रात्रि हुआ खबर की जानकारी मीडिया से आज हुई