दुलमी: दुलमी प्रखंड के होन्हें गांव में देवी मंडप छत ढलाई कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो शामिल हुए
Dulmi, Ramgarh | Nov 12, 2025 दुलमी प्रखंड के होन्हें गांव में मंगलवार दिन के 2:00 देवी मंडप छत ढलाई का कार्य संपन्न कराया गया। छत ढलाई कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रह्मदेव महतो शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नारियल फोड़ कर एवं कड़ाही उठकर छत ढलाई कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बताया जाता है की देवी मंडप पिछले कई वर्षों से जर्जर अवस्था में थी।