प्रयागराज: सिविल लाइंस में इलाहाबाद सर्वोदय मिलन मित्र के दौरान सार्वजनिक संपत्ति और वैश्विक पूंजीवाद पर चर्चा की गई
प्रयागराज के सिविल लाइंस में आज मंगलवार को सायंकाल करीब 4:30 के आसपास इलाहाबाद सर्वोदय मंडल की ओर से सर्वोदय मित्र मिलन का आयोजन किया गया,यह कार्यक्रम उन विभिन्न सामाजिक संगठनों और जागरूक व्यक्तियों का एक मंच था,जो समाज के प्रत्येक व्यक्ति के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है,इस मिलन में देश की वर्तमान आर्थिक और सामाजिक परिस्थितियों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई।