गुरूर: सेवा सहकारी समिति मर्यादित सोरर में 2766 क्विंटल धान की खरीदी, आंदोलनरत कर्मचारी सोमवार से करेंगे ड्यूटी जॉइन
Gurur, Balod | Nov 23, 2025 दुर्ग में मानस भवन के पास हड़ताल में गुरुर विकासखंड से लगभग 100 कर्मचारी हड़ताल में शामिल हो रहे थे, जिसमे गुरूर के अलावा सोरर, मोखा, धनौरा, कवर, बासीन जैसे अन्य केंद्र के कर्मचारी शामिल थे, आदेश आने के बाद सोमवार से समस्त कर्मचारियों द्वारा उपस्थिति के बाद क्षेत्र के किसानों की नियमित रूप से समर्थन मूल्य में धान खरीदी की जाएगी।