सिवनी: अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती पर मिशन स्कूल ग्राउंड में जिलास्तरीय गीता महोत्सव में गूंजा सामूहिक गीता पाठ
Seoni, Seoni | Dec 1, 2025 अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिशन स्कूल ग्राउंड में सोमवार को जिलास्तरीय गीता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। विश्वगीता प्रतिष्ठानम् के आचार्यों की सन्निधि में बड़ी संख्या में पहुंचे गीताभक्तों व स्कूली छात्र-छात्राओं ने श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक सस्वर गीता पाठ किया।