ठाकुरगंज: ठाकुरगंज में नेपाल से भटकी नीलगाय ईंट भट्ठे की मिट्टी में फंसी, किया गया रेस्क्यू
ठाकुरगंज के सुखानी थाना क्षेत्र के तातपौआ ग्राम पंचायत में नेपाल से भटक कर आये एक नीलगाय ईंट भट्ठे की गीली मिट्टी में फंस गई। स्थानीय लोगों और पुलिस प्रशासन की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।सुखानी थानाध्यक्ष मनु कुमारी ने बताया कि नीलगाय को सुरक्षित निकलकर शुक्रवार को दोपहर लगभग 3 बजे वन विभाग को सौंप दिया गया है.उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी.