मंडला: प्रकाश पर्व पर सिंधी समाज की भव्य शोभायात्रा का उदय चौक में स्वागत
Mandla, Mandla | Nov 5, 2025 प्रकाश पर्व श्री गुरु नानक देव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर बुधवार को पांच बजे सिंधी समाज द्वारा नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का स्वागत भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा और आरती कर किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शिवा राणू राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष सहित नगर पदाधिकारी उपस्थित रहे।