लालगंज: कोठी गांव निवासी 104 वर्षीय पूर्व प्रधान बेनी माधव गिरी का निधन, गणमान्य लोगों ने व्यक्त की संवेदना
लालगंज क्षेत्र के कोठी गांव निवासी 104 वर्षीय पूर्व प्रधान बेनी माधव गिरी का शनिवार सुबह करीब 6:00 बजे निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। जानकारी मिलने पर भारी संख्या में लोगों ने पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की। बताते चलें कि बेनी माधव गिरी दशकों तक ग्राम पंचायत के केंद्र में रहे।