जेठ के बड़े मंगल पर रद्धेपुरवा में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन
हरदोई। जेठ के बड़े मंगल के पावन अवसर पर ग्राम रद्धेपुरवा में समस्त श्रद्धालुओं के आपसी सहयोग से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सेंट्रल बैंक के पास आयोजित भंडारे में क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी विनीत पाल, डॉ. प्रेम पाल, प्रहलाद पाल, क्षितिज, प्रदीप एवं देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और बाला जी महाराज के जयकारों के साथ धार्मिक उत्साह का प्रदर्शन किया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपसी सहयोग और श्रद्धा के बल पर भंडारे का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Bilgram, Hardoi | Jun 9, 2026