धौलपुर: सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार आरोपियों ने पुलिस पर किया पथराव
धौलपुर जिले में मध्य प्रदेश बॉर्डर स्थित सागर पाड़ा चेक पोस्ट पर बुधवार शाम को चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार आरोपियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पथराव से बचते हुए मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आरएसी के कांस्टेबलों ने लाठी डंडों की सहायता से ट्रैक्टर ट्रॉली को रोकने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर ट्राॅली का ड्राइवर पुलिस द्वारा रोकने के प्रयासों क