अम्ब: अंब में खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वालों पर लगाया जुर्माना
खंड स्तरीय फ्लाइंग स्क्वाड ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के प्रावधानों को सख्ती से लागू करवाने के उद्देश्य से मंगलवार दोपहर 2 बजे अंब के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने पक्का परोह में एक निरीक्षण किया। यहां सार्वजनिक स्थान पर चार लोगों को धूम्रपान करते हुए पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर मौके पर ही उनका चालान किया गया।