ठाकुरगंगटी: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक चांदा के लेखपाल राजीव कुमार को कर्मियों ने मंगलवार को किया सम्मानित
ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक शाखा चांदा के लेखपाल राजीव कुमार को स्थानांतरण पर12 मई मंगलवार को5:00बजे बैंक कर्मियों द्वारा सम्मानित किया गया।कर्मियों ने कहा कि राजीव कुमार एक अच्छे कर्मी हैं।हमेशा सबों के साथ मिलजुल कर मित्रवत भावना से काम करते हैं।ग्राहकों के साथ भी उनका अच्छा संबंध रहा है।उनका स्थानांतरण गिरिडीह जिले क्षेत्र में हो गया है