ग्राम डिमाबर में अज्ञात चोर ने ट्रैक्टर की चार बैटरी चुराईं, दुकानदार की सूझबूझ से एक बैटरी बरामद, मामला दर्ज
भेरूंदा थाना क्षेत्र के ग्राम डिमाबर में फरियादी योगेश यादव के ट्रैक्टरों से अज्ञात चोर के द्वारा चार बैटरी चोरी कर ली गई।घटना के बाद चोर उसी दुकान पर एक बैटरी बेचने पहुंच गया।दुकानदार ने अपनी सूझबूझ से बैटरी का सीरियल नंबर पहचान लिया और फरियादी को फोन पर सूचना दे दी जिसके बाद चोर बैटरी छोड़ कर भाग गया।फिलहाल फरियादी की तीन बैटरी अभी भी चोर के पास है।