बोरियो: देव पहाड़ में सिविल सर्जन ने किया आरआई सत्र का निरीक्षण, स्वास्थ्य कर्मियों को दिए दिशा निर्देश
गुरुवार को सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामदेव पासवान के द्वारा पहाड़पुर उप स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत देव पहाड़ में आयोजित नियमित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन श्री पासवान ने वहां की व्यवस्थाओं एवं टीकाकरण प्रक्रियाओं का निरीक्षण किया तथा स्वास्थ्य कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।