बूंदी: स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का आगाज, जिला प्रभारी सचिव कुंजीलाल मीणा ने लिया शिविर का जायजा
Bundi, Bundi | Sep 17, 2025 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के धार जिले से "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" का शुभारंभ किया। यह महाअभियान महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को समर्पित है, जो 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा। बूंदी में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान" का जिला स्तरीय शुभारंभ रेडक्रॉस परिसर में हुआ।