बाराबंकी के जैदपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हरख ब्लॉक स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक जुगुनिया डीह में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। हरख ब्लॉक प्रमुख रवि रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया। दीप प्रज्वलन के साथ ही पूरे परिसर में उत्साह का संचार हुआ।