डेहर: विद्युत उपमण्डल सलापड के गुरलेहड़, चलोनी, ज्योर व आसपास के क्षेत्रों में 13 नवंबर को बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
Dehar, Mandi | Nov 5, 2025 विद्युत उपमण्डल सलापड के सहायक अभियंता ई.मनीष राव ने बुधवार दोपहर 3 बजे जानकारी देते हुए बताया कि 13 नवंबर को 11केवी ज्योर चांबा स्पर में आवस्यक मुरम्मत तथा 11केवी लाइन के नजदीक पेड़ों की कटिंग के कार्य किए जाएंगे। जिस कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गुरलेहड,चलोनी,ज्योर चांबा,कोटलू,जांबला,चमराड़ा आदि के आस पास के सभी क्षेत्रों में बिजली बाधित रहेगी।