Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh

ग्वालियर में गैंगवार का हाईवोल्टेज ड्रामा: गोली चली नहीं, तो लाठी-डंडों से बरसाए वार; अस्पताल से भागा घायल गैंगस्टर निकला फरार आरोपी... ग्वालियर के मुरार इलाके में रविवार को गैंगवार का मामला सामने आया, जहां आधा दर्जन बदमाशों ने बीच सड़क एक ऑटो रोककर कुख्यात गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उस पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन हथियार ने धोखा दे दिया। इसके बाद बदमाशों ने पीछा कर उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर विक्रम थाने पहुंचा, लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आया जब पुलिस जांच में पता चला कि वह खुद आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाए जाने के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया, हालांकि एक दिन बाद वापस थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज करने के साथ ही विक्रम राणा को भी उसके पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

MORE NEWS

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी पड़ोसन ने खाली घर में लगाई सेंध, गहने-नकदी लेकर हुई फरार...

ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पड़ोसी होने का फायदा उठाकर उनके सूने घर को ही निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी महिला पहले परिवार की सदस्य को अस्पताल छोड़ने गई और फिर लौटकर घर की पिछली दीवार फांदकर लाखों के गहने व नकदी समेट ले गई। चोरी के बाद घुटने में लगी चोट, दीवार पर मिले रगड़ के निशान और ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी एक फर्जी लूटकांड की साजिश रच चुकी है।

जिस पर था सबसे ज्यादा भरोसा, उसी पड़ोसन ने खाली घर में लगाई सेंध, गहने-नकदी लेकर हुई फरार... ग्वालियर के पुरानी छावनी इलाके में भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने पड़ोसी होने का फायदा उठाकर उनके सूने घर को ही निशाना बना लिया। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी महिला पहले परिवार की सदस्य को अस्पताल छोड़ने गई और फिर लौटकर घर की पिछली दीवार फांदकर लाखों के गहने व नकदी समेट ले गई। चोरी के बाद घुटने में लगी चोट, दीवार पर मिले रगड़ के निशान और ज्वेलरी शॉप के सीसीटीवी फुटेज ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। बताया जा रहा है कि वह इससे पहले भी एक फर्जी लूटकांड की साजिश रच चुकी है।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

I got over 5,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

I got over 5,000 reactions on one of my posts last week! Thanks everyone for your support! 🎉

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके स्थित गोविंदपुरी में पुलिस ने हीलिंग सैलून और स्पा सेंटर समेत कई स्थानों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा DSP महिला अपराध शाखा शिखा सोनी के नेतृत्व में की गई, जो एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर की गई सर्चिंग का हिस्सा थी।

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके स्थित गोविंदपुरी में पुलिस ने हीलिंग सैलून और स्पा सेंटर समेत कई स्थानों पर दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों और देह व्यापार की आशंका पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई महिला पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा DSP महिला अपराध शाखा शिखा सोनी के नेतृत्व में की गई, जो एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर की गई सर्चिंग का हिस्सा थी।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 9, 2026

"कौन है वह खास भाजपा कार्यकर्ता... ??
 जिसे बचाने ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे जिला अध्यक्ष!"

ग्वालियर। शहर में इन दिनों अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत परशुराम चौराहे के पास यातायात पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका, जिसमें कथित रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था।
सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक चालानी कार्रवाई से बचना चाहता था। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान चालक ने भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंच गए और यातायात पुलिस कर्मियों से वाहन को लेकर चर्चा की।

"कौन है वह खास भाजपा कार्यकर्ता... ?? जिसे बचाने ट्रैफिक पुलिस के पास पहुंचे जिला अध्यक्ष!" ग्वालियर। शहर में इन दिनों अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज निकालने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत परशुराम चौराहे के पास यातायात पुलिस ने एक बुलेट मोटरसाइकिल को रोका, जिसमें कथित रूप से मॉडिफाइड साइलेंसर लगा हुआ था। सूत्रों के अनुसार, वाहन चालक चालानी कार्रवाई से बचना चाहता था। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान चालक ने भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह राजपूत से संपर्क किया। इसके बाद जिला अध्यक्ष स्वयं मौके पर पहुंच गए और यातायात पुलिस कर्मियों से वाहन को लेकर चर्चा की।

Gwalior Gird, Gwalior | Jun 8, 2026