बलरामपुर: खरझार नाला साहेबनगर के पास बाइक और ई-रिक्शा में हुई जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के खरझार नाला साहेब नगर के पास बाइक और ई-रिक्शा की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शंभू दत्त वर्मा, जो भुजई गांव के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि वह बलदेव नगर से अपने घर लौट रहे थे। टक्कर के समय ई-रिक्शा में चालक संजीत यादव के साथ पांच सवारी मौजूद थे। टक्कर में संजीत यादव भी गंभीर रूप घायल हो गए।