*भूकंप से 25 कच्चे पक्के मकान क्षतिग्रस्त, 4 लाख से अधिक का नुकसान*
*15 जून को प्रदेश भर में होगी मेगा मॉल ड्रिल*
धर्मशाला: पिछले दिनों आए भूकंप के झटको से जिला में कच्चे व पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है । इस दौरान 25 कच्चे पर पक्के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है ।
एडीएम जिला कांगड़ा शिल्पी बेकटा ने बताया कि 5 मई को आए भूकंप के झटको से शाहपुर के अंतर्गत पांच पक्के और 20 कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा है जिससे 4 लाख से अधिक के नुकसान का आकलन किया गया है।
शाहपुर उपमंडल में सबसे अधिक नुकसान हुआ है जिसमें तीन कच्चे और तीन पक्के मकानों को नुकसान पहुंचा है। इसके अतिरिक्त सब तहसील दारिणी के अंतर्गत दो पक्के और 17 कच्चे मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। इस तरह के भूकंप की स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है।
इसी कड़ी में 15 जून को प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश भर में मेगा मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है जिसमें लैंडस्लाइड, अर्थक्वेक जैसी स्थितियों से निपटने बारे मॉक ड्रिल की जाएगी इसमें सभी विभागों का सहयोग लिया जायेगा.
Solan, Solan | Jun 9, 2026