ऊन: नाईनंगला जाटान में शमशान घाट न होने से ग्रामीण परेशान, यमुना नदी किनारे होता है अंतिम संस्कार
Un, Shamli | Nov 26, 2025 बुधवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले की ऊन तहसील क्षेत्र के गांव नाइनंगला जाटान के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। एक तरफ तो गांव की ओर जाने वाली सड़कों के हालात बुरे हैं, वहीं दूसरी ओर गांव में शमशान घाट नही होने के कारण लोगों को अपने परिजनों का अंतिम संस्कार करीब 3 किलोमीटर दूर यमुना नदी के किनारे करना पड़ता है।