दीपका में खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ, खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
Dipka, Korba | Dec 1, 2025 कोरबा के पश्चिम क्षेत्र में छात्रों की खेल प्रतिभा को निखारने अशासकीय विद्यालय संघ दीपका ने सोमवार की दोपहर दो बजे खेल महाकुंभ का आयोजन किया। इसमें दीपका क्षेत्र के अशासकीय विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। कबड्डी स्पर्धा में छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्राइमरी, मिडिल व हाईस्कूल की 3 श्रेणियों में विभिन्न खेल का आयोजन किया गया।