सारवां: सारवां गुरु गोष्ठी में छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का निर्देश, छात्रवृत्ति व सावित्रीबाई फुले योजना पर ज़ोर
प्लस टू विद्यालय परिसर में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी अमिताभ झा की देखरेख में प्रखंड स्तरीय गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने पर सुधारात्मक निर्देश दिया गया। इसके साथ ही छात्रवृत्ति के लिए छात्र-छात्राओं का रजिस्ट्रेशन,सावित्रीबाई फुले योजना के छात्राओं का पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया।