करसोग: छतरी लवी मेले के लिए गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध जी का प्रस्थान
Karsog, Mandi | Nov 1, 2025 टी.सी. ठाकुर, कारदार गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध जी आज शनिवार शाम लगभग 5 बजे छतरी लवी मेले के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ प्रस्थान किए। रजे-प्रजे की हाजिरी में “गढ़पति श्री नाग च्वासी सिद्ध जी रजे प्रजे हारे मुंगरे गढ़िये, छिऊरे सवाणे” के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। देव पालकी के प्रस्थान के साथ भक्तों में अपार उत्साह और भक्ति भाव देखने को मिला।