तिर्वा: ठठिया के सुमेरपुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप लगाया गया
Tirwa, Kannauj | Nov 6, 2025 कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र के खैरनगर चौकी के सुमेरपुर निवासी रानी (35 वर्ष), पत्नी सुनील राजपूत, गुरुवार सुबह परिजनों के साथ धान की मड़ाई के लिए खेत पर गई थी। उन्होंने वीरहार निवासी नीरज भदौरिया का खेत बटाई पर लिया था।दोपहर करीब 11 बजे रानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे उल्टी और चक्कर आने लगे, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।