चंदवारा प्रखंड के बड़की धमराय पंचायत भवन में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कोडरमा के तत्वावधान में चंदवारा प्रखंड के बड़की धमराय पंचायत भवन में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार उपस्थित रहे।उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के संरक्षण, निःशुल्क विधिक सहायता एवं आमजनों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं अधिवक्ता नवल किशोर ने महिला एवं बाल अधिकार, साइबर अपराध, नशा मुक्ति, बाल विवाह निषेध तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पीएलवी सुमन रानी, रेखा देवी, रोहित बहादुर थापा सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे