कोटड़ी: ककरोलिया घाटी में सेवा पखवाड़े के तहत नंदराय भाजपा मंडल की कार्यशाला का आयोजन
Kotri, Bhilwara | Sep 16, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने के तहत भारतीय जनता पार्टी नंदराय मंडल द्वारा आज मंगलवार शाम करीब पांच बजे को ककरोलिया घाटी के ग्रीड स्थित बालाजी स्थल पर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल महामंत्री दुष्यंत राजस्थला ने बताया कि सेवा पखवाड़े के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।