पधर: नारला से बिजनी तक बन रहे फोरलेन की नई अलाइनमेंट से कई व्यापारिक कस्बे बाहर, व्यापारी परेशान
Padhar, Mandi | Nov 7, 2025 निर्माणाधीन नारला से बिजनी फोरलेन की नई अलाइनमेंट से कई कस्बे बाहर होने से कस्बों का व्यापारिक महत्व समाप्त हो गया है। मोहड़धार, कुन्नू , साहल, माणा, पाली, द्रंग, भटोग, पाखरी, महेड़, टांडू कस्बे पहले ही फोरलेन से बाहर हो गए हैं। नया फोरलेन बनने से सभी कस्बों का व्यापारिक महत्व लगभग समाप्त हो गया है। सभी कस्बों के रिहायशी मकान निर्माण की जद में आ गए हैं।