नवाबगंज: शोएब किदवई हत्याकांड में पांचवे दिन भी तलाश जारी, गैर प्रांत से जुड़े तारों की आशंका, जांच में तेजी
बाराबंकी में शोएब महमूद किदवई उर्फ बॉबी (50) की दिनदहाड़े हुई हत्या के पांचवे दिन पुलिस लगातार तेजी से जांच कर रही है और पुलिस ने कई अहम सुराग जुटाए हैं। घटनास्थल से 9 एमएम पिस्टल समेत तीन अलग-अलग हथियारों के खोखे बरामद हुए हैं, जिससे हमलावरों की संख्या कई होने की आशंका जताई जा रही है।यह वारदात 13 फरवरी की दोपहर नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी मोड़ के पास हुई।