बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव करेंगी जन सुनवाई
Ballia, Ballia | Nov 3, 2025 जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सोमवार की शाम चार बजे बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव आगामी 06 नवंबर को बलिया जिले के दौरे पर रहेंगी। अपने कार्यक्रम के तहत वे सिविल लाईन स्थित निरीक्षण भवन में पूर्वाह्न 11 बजे से 12 बजे तक जिले के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।