महेंद्रगढ़: महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन ट्रेक डाउन में पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि महेंद्रगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत मारपीट के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहित, मनु, सुंदरलाल, सन्नी, पोनी और जॉनी के रूप में हुई है पांचो आरोपी महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बास के रहने वाले हैं। आरोपियों ने प्रदीप और अशोक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।