मदरसे पर सियासी घमासान, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
#देवरिया। बैतालपुर विकासखंड के भंडा गांव में प्राथमिक विद्यालय की भूमि पर बने मदरसे को लेकर विवाद गहरा गया है। सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की जांच, कथित अतिक्रमण हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विधायक का आरोप है कि विद्यालय की भूमि पर अवैध निर्माण किया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि मदरसा करीब 44 वर्षों से संचालित हो रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने राजस्व संहिता की धारा-67 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।
फिलहाल राजस्व अभिलेखों और जमीनी स्थिति की जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
Dr. Shalabh Mani Tripathi DM Deoria #deoria
Deoria, Deoria | Jun 9, 2026