मुरैना भाजपा पश्चिम मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न
कार्यकर्ता तनमन से संगठन के काम में जुट जाये: जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह
मुरैना, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के निदेशनुसार मंडल स्तर पर प्रति माह भाजपा की कमकाजी बैठक आयोजित की जायेगी। इसी के तर्तम्य में मुरैना जीवाजी जंग स्थित रामजानकी मंदिर पर बैठक संपन्न हुई। जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई तथा आगामी कार्यक्रमों एवं जनहित कार्यों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह जी, पूर्व विधायक श्री रघुराज कंसाना जी, नगर की महापौर श्रीमती शारदा सोलंकी जी, जिला मंत्री गुड्डी बाई जी, जिला मंत्री श्री राजीव कंसाना जी, मंडल अध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता जी सहित मांचसीन थे। बैठक की शुरुआत पितृ पुरूषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर किया गया।
उक्त जानकारी भाजपा पक्षिम मंडल के मीडिया प्रभारी शैलेंद्र श्रीवास ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा की पश्चिम मण्डल की बैठक में भाजपा के उर्जावान जिलाध्यक्ष श्री कमलेश कुशवाह ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी समय में मन की बात, बूथ अध्यक्ष व बीएलए-2 की अहम भूमिका है। जिसके चलते यह बैठक आयोजित की गई है। हमें प्रति माह बैठक में अपने अपने कार्य को लेकर तैयार रहना है। जिलाध्यक्ष श्री कुशवाह ने पश्चिम मण्डल की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। परिचय से साथ उनके अपने राजनीतिक अनुभव व संगठन की बातों को भी साझा किया। अगले वर्ष नगरीय निकाय चुनाव हैं जिसमें सभी कार्यकर्ताओं जोश के साथ संगठन का कार्य करें। उक्त बैठक में पूर्व विधायक श्री राघुराज कंषाना ने कायकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्य ही पार्टी की रीढ होता है बूथ जीता तो चुनाव जीता इस संकल्प के साथ हमें 2028 में चुनाव के लिये तैयार रहना है। महापौर श्रीमती शारदा सौलंकी ने कहा कि सभी वार्डो में चुनाव हेतु कार्यकर्ता प्राणपण से जुट जाये क्यों कि अगले साल फिर चुनाव है हमें भाजपा का ही महापौर बनाना है। इस लिये सभी वार्डो में कोई कमी है तो सीधे मुझे बताओं मै पूरा करने की पूरी कोशिस करूंगी। इस बैठक के दौरान वरिष्ठ नेत गजेन्द्र सिंह परमार, राकेश खटीक, पार्षद युवराज डण्डौतिया, गोविंद उपाध्याय, अर्जुन तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास, राहुल पचौरी, टिंकू डण्डौतिया, विवेक परिहार, अर्पित गुप्ता सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का आभार मण्डल अध्यक्ष राकेश गुप्ता द्वारा किया गया।