बेगूसराय: लुधियाना से घर लौटते समय साठा स्टेशन के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की हुई मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच
लुधियाना से घर लौटने के क्रम में साठा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बुधवार की सुबह 08:00 बजे सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कराई है. इस संबंध में परिजन ने बताया कि पूर्णिया जिले के सरसी थाना क्षेत्र निवासी रवि कुमार महतो लुधियाना से अपने घर लौट रहा था.