आज सोमवार को करीब 4:00 रहिका थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को रहिका से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई। शराब के कांड में फरार अभियुक्त मुकेश राम पिता जदु राम साकिन रहिका थाना रहिका जिला मधुबनी को 30 नवंबर 2025 को न्यायालय में पेश किया गया।