सूरजपुर: सूरजपुर में हिट एंड रन का मामला, अज्ञात ट्रेलर वाहन ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो की मौत
सूरजपुर जिले से हिट एंड रन का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारकर फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार भड़गांव की तरफ से विश्रामपुर की ओर जा रहे थे। तभी रविवार लगभग दोपहर 12 बजे लक्ष्मीपुर स्थित सककरी पुलिया पर सामने से आ रही अज्ञात ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।