टिकारी: कस्तूरबा बालिका विद्यालय की जांच करने पहुंचे BEO, छात्रा की अंग्रेजी सुनकर हुए स्तब्ध, शिक्षकों की सराहना की
टिकारी प्रखंड मुख्यालय से सेट कस्तूरबा बालिका विद्यालय मखपा का निरीक्षण शुक्रवार दोपहर BEO डॉ अभय रमन के द्वारा किया गया। विद्यालय परिसर में उपस्थित छात्राओं की फराटेदार अंग्रेजी सुनकर अधिकारी स्तब्ध रह गए। BEO ने छात्राओं के इस बेहिचक प्रदर्शन की जमकर सराहना की। वही विद्यालय में पदस्थापित शिक्षकों के शिक्षण कौशल की भी सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।